मुंह के छाले- कारण, प्रकार, लक्षण और उपचार।
इस लेख में हम निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे।
1. मुंह के छाले क्या होते हैं।
2. मुंह के छालों के कारण।
3. मुंह के छालों के लक्षण।
4. मुंह के छालों का इलाज।
5. मुंह के छालों का घरेलू इलाज।
• मुंह के छाले क्या होते है?
छाले छोटे खुले और दर्दनाक क्षेत्र होते हैं जो मुंह में विकसित होते हैं। वे आपके मुंह के कोमल ऊतकों(tissue) पर दिखाई देते हैं, जिसमें आपके मसूड़े का आधार, जीभ, आपके गालों के अंदर की परत, होठों के अंदर और गले के अंदर शामिल हैं। वे आमतौर पर लाल भूरे रंग की सीमा(border) के साथ भूरे या पीले रंग के होते हैं। मुंह के छाले संक्रामक नहीं होते हैं और आमतौर पर बिना इलाज के एक या दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी वे एक महीने से अधिक समय तक भी रह सकते हैं ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि आप अपने डॉक्टर से परामर्श लें क्योंकि मुंह के छालों के लिए कई घातक बीमारियां भी जिम्मेदार होती हैं। और उन बीमारियों का सही समय पर इलाज बहुत आवश्यक है।
मुंह के छाले आमतौर पर तीन प्रकार के होते है।
1. मुंह के छोटे छाले सभी व्यक्तियों में आम तौर पर देखे जाते है। ये 3-10 मिमी की रेंज के हो सकते है । ये ठीक होने के बाद दाग धब्बे नहीं छोड़ते है। और इनको अपने आप ठीक होने में कम से कम एक या दो हफ्ते का समय लगता है।
2. बड़े मुंह के छालों की एक समान या नियमित सीमा होती है और यह छोटे मुंह के छालों की तुलना में बड़े और गहरे होते हैं। वे 10 मिमी से बड़े होते हैं और इनको ठीक होने में लगभग दो से चार सप्ताह का समय लगता है। उपचार के बाद भी वे निशान भी छोड़ सकते हैं।
3. बहुत से लोगो ने ये देखने जो मिलता है कि उनको बहुत ही छोटे छोटे छाले होते है परन्तु इनकी संख्या बहुत ज्यादा होती है। ये लगभग 2-3 मिमी बड़े होते है। और कभी कभी ये छोटे छोटे छाले मिलकर एक बड़े छाले का रूप ले लेते है जो बहुत ही कष्टदाई होते है।
• मुंह में छाले होने का कारण क्या है?
![]() |
Mouth ulcers |
मुंह की झिल्ली (membrane) के खराब हो जाने के कारण होते है। ये परत बहुत ही नाजुक होती है और इसमें थोड़ी सी भी चोट लगने या छिलने के कारण घाव बन जाता है जो बाद में छाले का रूप ले लेते है। मुंह में छाले होने के दो करना हो सकते, एक सामान्य कारण जो हमारी गलत आदतों या किसी दुर्घटना के कारण होते है। दूसरा कारण किसी बड़ी बीमारी से ग्रसित होने का संकेत भी हो सकता है।
1. हार्ड टूथब्रुश का उपयोग, खेल कूद में इंजरी, आकस्मिक गाल काटने आदि भी मुंह में छाले होने के मुख्य कारण है।
2. कई टूथपेस्ट और माउथवॉश में सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) पाया जाता है जिसके कारण भी मुंह में छाले होते है।
3. धूम्रपान तथा तम्बाकू से युक्त पदार्थ के सेवन से भी मुंह में छाले हो जाते है।
4. मुंह में छाले होने का एक मुख्य कारण तनाव तथा डिप्रेशन भी हो सकता है।
5. फंगल, बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
![]() |
Vigorous brushing |
6. आहार में पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12, ज़िंक, फोलिक एसिड, आयरन आदि की कमी के कारण भी छाले हो सकते है।
7. अनुचित पाचन और कब्ज के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
8. तले एवं मसालेदार भोजन के सेवन करने से भी आपके मुंह में छाले हो सकते है।
9. महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव से भी मुंह के छाले हो सकते हैं।
10. कमजोर इम्यून सिस्टम और अनेमिया (anemia) के कारण भी छाले हो सकते है।
• मुंह के छाले के क्या लक्षण है?
मुंह के छालों के लक्षण कारण पर निर्भर करते हैं, लेकिन इसमें शामिल हो सकते हैं:
1. मुंह की परत वाली त्वचा के हिस्से पर एक या एक से अधिक दर्दनाक घाव।
2. घावों के आसपास की त्वचा में सूजन।
3. चबाने या दाँत ब्रश करने में समस्या।
4. नमकीन, मसालेदार या खट्टे खाद्य पदार्थों से घावों की जलन।
5. भूख ना लगना या खाने का मन ना करना।
• मुंह के छालों का इलाज।
मुंह के छोटे छाले जो अपने आप ठीक हो जाते हैं, उन्हें उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि बड़े लगातार और दर्दनाक मुंह के छालों को देखभाल की आवश्यकता होती है।
मुंह के छालों के उपचार के विकल्पों में शामिल हैं:
1. अल्सर ठीक होने तक मसालेदार और खट्टे खाद्य पदार्थों से बचें। तरल पदार्थ का खूब सेवन करें। अपना मुंह साफ रखें।
![]() |
Spicy food |
2. दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप स्टेरॉयड डेक्सामेथासोन युक्त माउथ रिन्स का उपयोग कर सकते हैं।
3. छाले वाली जगह पर एंटीसेप्टिक जेल लगाने से भी बहुत फायदा मिलता है और दर्द कम हो जाता है।
4. विटामिन बी 12, जिंक, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खुराक लेना से भी छालों ठीक हो जाते है। जल्दी रिजल्ट्स देखने के लिए आप सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
• मुंह के छालों का घरेलू इलाज।
आप अपने घर की सामग्रियों का इस्तेमाल करके भी छालों का इलाज कर सकते है। इसके इलाज से संबंधित आपको इंटरनेट पर बहुत सारे उपाय मिल जायेगे। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिनके उपयोग से आप छालों के कारण होने वाले असहनीय दर्द से राहत पा सकते है।
1. हल्के गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करने से छाले के आसपास की सूजन कम होती है और छाले के दर्द से राहत भी मिलती है।
2. शहद को छालो में लगने तथा नारियल के दूध का सेवन करने से भी छालो से राहत मिलती है।
3. बेकिंग सोडा मुंह के छालो से होने वाला दर्द को निष्प्रभावी करता है। आप आधा गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसके गरारे करें या फिर थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फिर इसे छाले पर लगाए इससे आपको राहत मिलिगी।
4. छाले वाली जगह में बर्फ लगाने से भी सूजन कम होती है और आपको दर्द से राहत मिलती है।
5. हल्दी छालो से होने वाली जलन को कम करने का कम करती है। आप हल्दी पाउडर का पेस्ट बनाकर या हल्दी को पानी में मिलाकर गरारे कर सकते है।
6. दही और केला छालो को ठीक करने में बहुत लाभदायक है। छाले हो जाने के कारण हम ठीक से खाना नहीं खा पाते है। क्युकी इससे हमें जलन होती है ऐसे में आप खाने के साथ दही जा सेवन कर सकते है।
7. छालो से राहत पाने के लिए तुलसी बहुत फायदेमंद है। आप तुलसी के 3-4 पत्तो को चबाए और कुछ देर तक छाले वाली जगह पर लगाकर छोड़ दे इससे आपको छालो से राहत मिलेगी
8. छालो से राहत पाने में पुदीना, एलोवेरा ,इलायची, सिरका लहसुन, जीरा पानी आदि बहुत लाभदायक है।
नोट - ऊपर दिए गए कुछ घरेलू नुस्खों के उपयोग से आपको जलन का अनुभव हो सकता है। जैसे आपको हल्दी को छालो पर लगाने से जलन तथा पीड़ा हो सकती है।
अगर इन सब के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलता है तो आप अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करे।
* कमजोर आंखो का प्राकृतिक तरीके से इलाज।
* मन की शांति के लिए योग का क्या महत्व है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें