त्वचा में निखार तथा चमक लाने के लिए विटामिन तथा मिनरल्स की भूमिका।

 हम सभी झुर्रियो, मुंहासे, फुंसी, दाग और ऐसी अनेक त्वचा संबंधी समस्यायों से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का उपयोग करते हैं, पर हम सब यह जानते है कि इनके उपयोग से इन समस्यायों को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। इन समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए हमे हमारे शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालना या उन्हें कंट्रोल करना होगा तभी हम इन समस्यायों से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों के सही सेवन की आवश्यकता होती है। विटामिन और मिनरल्स को सही मात्रा में अपने आहार में शामिल करना हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

Glowing skin । beautiful skin । सुंदर त्वचा


हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन विटामिनों की आवश्यकता है।

1. विटामिन सी

विटामिन सी हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इसका उपयोग शरीर द्वारा कोलेजन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।  कोलेजन मुख्य रूप से एक प्रोटीन है जो त्वचा को लचीलापन और बालों को मजबूती देने के लिए जिम्मेदार है।
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते है जो कि जो हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते है और बढ़ती उम्र को कम करने, मतलब जवान दिखने में भी मदद करते है। खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, खरबूजे, आंवला, ब्रोकली, टमाटर आदि विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। हमारे शरीर को रोजाना 500-1000 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है। 

2. विटामिन ई

Flax seeds। अल्सी के बीज


विटामिन ई वास्तव में मानव शरीर में अंगों के सही तरीके से  कार्य करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  यह मानव शरीर में एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है जिसका अर्थ है कि यह मुक्त कणों से लड़ता है जो मूल रूप से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले परमाणु होते हैं। यह दाग-धब्बों को कम करता है, त्वचा को जल्दी ठीक करने में मदद करता है, त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत करता है, गहरी झुर्रियों को कम करता है, और तो और यह आपकी त्वचा को बहुत जल्दी सूखने मतलब डिमॉइस्चराइज होने से भी बचाता है। वनस्पति तेल,  सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, चिया बीज, जैतून का तेल, सोयाबीन, मूंगफली, बादाम, अखरोट आदि विटामिन ई के अच्छे स्रोत है।

3. विटामिन ए

विटामिन ए हमारी त्वचा के लिए बहुत आवश्यक है। यह हमारी  त्वचा में निखार लाने तथा उसे खूबसूरत बनाने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा के लिए आवश्यक है क्योंकि यह कोशिका उत्पादन को बढ़ावा देता है, त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और इसे चमकदार तथा खूबसूरत बनाने में मदद करता है। ये  त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत प्रणाली को गति देता है और तेल उत्पादन को धीमा कर देता है। त्वचा के स्वास्थ्य के अलावा विटामिन ए इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि यह हमारी हड्डी को स्वस्थ रखता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है और आंखों की रोशनी में सुधार करता है। हम अपने शरीर को विटामिन ए प्रदान करने के लिए अंडे, मांस  दूध, पनीर, गाजर, पालक, आम आदि का सेवन कर सकते हैं

4. विटामिन बी

विटामिन बी के अनेक प्रकार होते है और उनमें से अधिकतर निखार तथा खूबसूरत त्वचा प्रदान करने में अपना योगदान देते है। परन्तु मुख्य तौर पर हमारी त्वचा को विटामिन बी2, बी3 और बी6 की आवश्यकता होती है। 
विटामिन बी 2 त्वचा के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाता है।  यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और चमकती त्वचा के लिए भी जिम्मेदार है।
विटामिन बी3 त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। और ये मुलायम तथा चमकदार त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विटामिन बी6 मुंहासों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को रोकता है।
मछली, चिकन, अंडा, केला, गेहूं, चना, जई विटामिन बी के कुछ प्राकृतिक स्रोत हैं।

5. विटामिन के

Broccoli। ब्रोकोली


विटामिन के, विभिन्न स्वास्थ्य लाभो के लिए जाना जाता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है और इसे लचकदार बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने, पाचन क्रिया को मजबूत करने तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत का कार्य भी करता है। यह रक्त परिसंचरण के सुधार करने में भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। ये त्वचा से दाग धब्बे को दूर करता है और उसे खूबसूरत बनता है। सलाद, ब्रोकली, धनिया, पालक आदि विटामिन के के बहुत अच्छे स्रोत हैं

हमारी त्वचा को जवान तथा सुंदर बनाए रखने में खनिजों की क्या भूमिका है?

6. आयरन 

आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो शरीर के सभी भागों में ऑक्सीजन पहुंचाता है। यदि आपके पास पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं है तो आपको अपने शरीर के अंदर कमजोरी महसूस होगी और आप कोई भी काम अच्छे तरीके से नहीं कर पाएंगे और आपको हमेशा चक्कर आयेगे। आपके बाल कमजोर हो जाएंगे और आपकी त्वचा पहले की तुलना में बेजान नजर आने लगेगी। आपके आंखो के नीचे काले धब्बे पड़ जाएंगे जो आपकी सुंदरता में दाग लगाएंगे। हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए आप आयरन से युक्त पदार्थ जैसे पालक, राजमा, अंडा, सोया, साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ज्वार, ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

7. जिंक

Sea food। समुद्री भोजन



जिंक एक आवश्यक खनिज है जो आपकी त्वचा का पोषण प्रदान करता है।  यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।  यह कोलेजन के उत्पादन में सुधार करता है।  यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों और अन्य प्रदूषकों से बचाता है जो त्वचा को समय से पहले बूढ़ा करते हैं। यह सेबम उत्पादन को कम करके मुँहासे से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।  सीबम तेल के उत्पादन को बढ़ाता है जो त्वचा में छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं। चिकन, अंडे, सीप, तिल, तरबूज, कद्दू के बीज, नट्स, बीन्स, दूध, पनीर, मक्खन आदि जिंक के अच्छे स्रोत हैं।

 8. कॉपर और सेलेनियम

हमारे शरीर को तांबे तथा सेलेनियम की बहुत ही कम मात्रा में जरूरत होती है। लेकिन हम उन्हें नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते, ये हमारे शरीर के लिए उतने ही जरूरी है जितना कि बाकी सब विटामिन्स और मिनरल्स है। 
कॉपर इलास्टिन और कोलेजन को विकसित करने में मदद करता है, जो दोनों स्वस्थ त्वचा के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। यह त्वचा की खुरदरापन और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। समुद्री खाद्य पदार्थ, मांस, अनाज, डेयरी उत्पाद, लहसुन, अंडे, पालक, नट्स, बीज आदि कॉपर के अच्छे माध्यम है।
सेलेनियम एक सुरक्षात्मक कोट बनाकर मुक्त कणों को बेअसर करता है।  यह त्वचा को सूरज की क्षति से भी बचाता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। समुद्री भोजन, मशरूम, अंडा, पनीर, दही, स्ट्रॉबेरी आदि सेलेनियम के बहुत अच्छे स्रोत हैं।



* ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या करे?

 

* बालों के विकास के लिए क्या खाएं?








टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट