Pimples: पिंपल्स होने के कारण एवं इनसे छुटकारा पाने के उपाय।

पिंपल्स, कील, मुंहासे, ब्लैकहेड्स, व्हाईटहेड्स आदि एक सामान्य समस्या है। इस समस्या का लगभग सभी व्यक्ति को सामना करना पड़ता है। वैसे तो ये समस्या बच्चो से लेकर जवानों में से किसी को भी हो सकती है, परन्तु ज्यादातर यह समस्या 13-19 साल वालों युवाओं में देखने को मिलती है। यही वह समय है जब हम अपने लुक्स को लेकर सचेत होते हैं और इन समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए अलग अलग तरह की कॉस्मेटिक्स, मेडिसिन, क्रीम आदि का उपयोग करने लगते है, और इनके उपयोग से जब हमे अपने मनमुताबिक लाभ नहीं मिलता है तब हमारा मनोबल टूट जाता है और हमारे अंदर आत्मविश्वास की कमी आ जाती है।



कोई भी उत्पादों का उपयोग करने से पहले इन समस्यायों के कारण के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नीचे दिए गए बिंदुओं पर प्रकाश डालने की यथासंभव कोशिश करेंगे।

इस लेख से हम निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी देंगे।

1. पिंपल्स और मुंहासे कैसे होते है?

2. पिंपल्स होने का मुख्य कारण क्या है?

3. पिंपल्स से छुटकारा कैसे पाएं?

4. पिंपल्स से बचने के उपाय?

5. पिंपल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

6. क्या हस्तमैथुन करने से पिंपल्स होते हैं?

पिंपल्स और मुंहासे कैसे होते है?

हमारे शरीर में बहुत सारे छोटे छोटे छिद्र होते है जो हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित करते है, इन छिद्रों के बंद हो जाने के कारण हमारे शरीर में पिंपल्स होते है। हमारी त्वचा मे वसामय ग्रंथियाँ (sebatious glands) होते है जो सीबम (sebum) नामक तैलीय पदार्थ का उत्पादन करते है। जब हम अपने यौवन (puberty) में होते है तब हमारे शरीर में एंड्रोजन (androgen) नामक हार्मोन का उत्पादन शुरू हो जाता है, जिसके कारण हमारे शरीर में तेल का उत्पादन और बढ़ जाता है। और जब यह तेल को हमारी त्वचा पर मौजूद धूल, मिट्टी, प्रदुषण आदि के कारण बाहर निकलने कि जगह नहीं मिलती तब यह अंदर ही अंदर बढ़ता जाता है और पिंपल्स एवं मुंहासे में तब्दील हो जाता है।

पिंपल्स होने के कारण क्या है?

1. किशोरों (teenagers) में पिंपल्स का मुख्य कारण उनकी त्वचा में तेल का अत्यधिक उत्पादन होता है जो गंदगी और प्रदूषकों के साथ मिलकर पिंपल्स का कारण बनता है।

2. पीरियड्स के दौरान महिलाओ में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भी पिंपल्स हो हैं, यही कारण है कि यह समस्या महिलाओ में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलती है।

3. मेकअप और कॉस्मेटिक्स के ज्यादा इस्तेमाल से भी पिंपल्स हो जाते हैं। 

4. सूरज की रोशनी मे घातक पराबैंगनी किरणे होती है जो हमारे शरीर में पिंपल्स होने का एक मुख्य कारण है।

5. मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर जैसी हानिकारक तरंगें (waves) उत्सर्जित करने वाले उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से भी पिंपल्स हो सकते हैं।

6. अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल ना करना भी पिंपल्स और मुंहासे होने का एक मुख्य कारण है।

7. आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि तैलीय और चिकना भोजन करने से पिंपल्स नहीं होते हैं लेकिन मीठा खाने से होते है क्युकी उसमे शुगर की मात्रा अधिक होती है।

8. तनाव के कारण पिंपल्स होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं पर अगर आपको पिंपल्स है तो यह आपकी कंडीशन को और खराब कर सकता है।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए क्या करे?

पिंपल्स और मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप बेंजॉयल पेरोक्साइड (benzoyl peroxide) और सलिसाइलिक एसिड (salicyclic acid) से युक्त क्रीम या फेस वाश का उपयोग कर सकते है।
बेंजोयल पेरोक्साइड मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और मुक्त ऑक्सीजन रेडिकल्स भी छोड़ता है जो कि पिंपल्स को कम करने में मदद करते है।
सलिसाइकिलिक एसिड हमारे त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है और उन्हें बंद होने से भी रोकता है। यह अत्यधिक तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है और कोशिकाओं के बहाव को भी रोकता है।  यह मृत त्वचा कोशिकाओं (dead skin cells) को हटाने में भी मदद करता है।

Note: आप इन्हें अल्पावधि के लिए उपयोग कर सकते हैं। लेकिन इनके अधिक उपयोग से त्वचा की समस्या जैसे जलन, लाल धब्बे आदि हो सकते हैं।




पिंपल्स से बचने के लिए क्या करे?


1. अपने फेस कि हमेशा साफ रखने की कोशिश करे भले ही आपको पिंपल्स हो या ना हो। आप अपने फेस को 2-3 बार धो सकते है।

2. यदि आपकी त्वचा अत्यधिक तेल का स्राव करती है तो आप एक्सफोलिएटिंग फेस वाश और स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं जिसमें सैलिसिलिक या ग्लाइकोलिक एसिड होता है।

3. अपने फेस को बहुत ज्यादा स्क्रब या रगड़े नहीं इससे आपके त्वचा में पिंपल्स और बढ़ सकते है।

4. यदि आपकी त्वचा तैलीय तो आपको सौंदर्य प्रसाधन और मेकअप उत्पादों का चयन करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। आपको केवल जल आधारित (water based) या तेल फ़्री उत्पादों का ही उपयोग करना चाहिए।

5. बहुत से लोगो को ज्यादा शुगर, चॉकलेट आदि खाने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इन सारे फूड्स में ग्लाइसीमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है जिसके कारण पिंपल्स बढ़ सकते है।

6. रात को सोने से पहले मेकअप उतारना और फेस वाश करना ना भूले।

7. बालों पर ज्यादा जेल और तेल लगाने बंद करे।

8. अपने फेस को बार बार ना छुएं और पिंपल्स को कभी भी हाथ से ना फोड़े।

9. धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग अवश्य करे।

10. स्ट्रेस की कम करने के लिए योगाभ्यास करे।

11. दिनभर कम से कम 3-4 लीटर पानी अवश्य पिए।


क्या हस्तमैथुन करने से पिंपल्स होते हैं ?


अधिकांश लोगों के बीच एक सबसे आम मिथक यह है कि हस्तमैथुन से पिंपल्स होते हैं लेकिन एक बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हस्तमैथुन का पिंपल्स से कोई संबंध नहीं है।  हस्तमैथुन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है लेकिन यह केवल थोड़े समय के अंतराल के लिए होता है जिससे पिंपल्स और मुंहासे नहीं होते हैं।




ग्लोइंग तथा चमकदार त्वचा पाने के उपाय के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें।


संवेदनशील स्किन (soft skin) की देखभाल कैसे करे।


अपने बच्चो को धूम्रपान की लत से बचने के उपाय के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें।


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट